सरकार-विपक्ष में छिड़ी जुबानी जंग, वन मंत्री ने मुकेश अग्निहोत्री को दे डाली ये नसीहत

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2018 05:12 PM

forest minister gave the edification to mukesh agnihotri

कांग्रेस विधायक दल केनेता मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर की गई टिप्पणी से सरकार और विपक्ष में वाक्युद्ध छिड़ गया है। सरकार के सभी मंत्री बारी-बारी से मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार कर रहे हैं।

शिमला: कांग्रेस विधायक दल केनेता मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर की गई टिप्पणी से सरकार और विपक्ष में वाक्युद्ध छिड़ गया है। सरकार के सभी मंत्री बारी-बारी से मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार कर रहे हैं। आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर के बाद अब वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मुकेश अग्निहोत्री को अनाप-शनाप बयानबाजी न करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करके अग्निहोत्री प्रदेश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।


कांग्रेस की आंतरिक घमासान पर पर्दा डाल रहे अग्निहोत्री
उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस पार्टी में वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह ठाकुर के बीच चल रहे आंतरिक घमासान पर पर्दा डालने के मकसद से मुख्यमंत्री पर टिप्पणियां कर रहे हैं ताकि कांग्रेस की आपसी कलह बाहर न आ पाए। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार और लड़ाई से तंग आकर उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। कांग्रेस अब इस सच्चाई को कबूल नहीं कर पा रही है।


तबादला प्रशासन का एक हिस्सा
उन्होंने कहा कि तबादला प्रशासन का एक हिस्सा है और लोगों को बेहतर प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रत्येक सरकार ऐसा करती है। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल के दौरान सवा लाख के करीब कर्मचारियों के तबादले किए गए। अकेले चुनावी वर्ष में कांग्रेस ने लगभग 32,000 तबादले किए और सभी तबादले राजनीति से पे्ररित थे। हमारी सरकार ने ऐसे सताए हुए कर्मचारियों को राहत पहुंचाई है और उन्हें उपयुक्त स्थानों पर तैनाती दी। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि कांग्रेस के नेताओं को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने पर भी आपत्ति है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!