नाका तोड़ भागे वन माफिया ने किया पुसिल टीम पर हमला, 2 जवान घायल

Edited By Vijay, Updated: 16 Sep, 2018 05:36 PM

forest mafia attack on police team 2 injured

भद्रकाली गांव में शनिवार रात्रि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के नाके को तोड़कर वन माफिया फरार हो गए और जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो वनकाटुओं और उनके साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

दौलतपुर चौक: भद्रकाली गांव में शनिवार रात्रि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के नाके को तोड़कर वन माफिया फरार हो गए और जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो वनकाटुओं और उनके साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया और वन विभाग के बी.ओ. विश्न सिंह की अगुवाई में शनिवार रात्रि साढ़े 9 बजे नाका लगाया हुआ था। इस दौरान आम की लकड़ी से लदे एक ट्राले (पी.बी.07एएल-1974) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया परन्तु वन माफिया नाका तोड़कर ट्राले को भगा ले गए।

घर के अंदर लगा दिया लकड़ी से लदा ट्राला
 पुलिस और वन विभाग की टीम ने 3 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इस दौरान आरोपियों ने एक घर के अंदर लकड़ी से लदा ट्राला लगा दिया। जब पुलिस उस ट्राले को लकड़ी सहित कब्जे में लेने लगी तो उक्त टीम से वन माफिया ने बहस करनी शुरू कर दी जोकि हाथापाई में बदल गई जिसमें 2 पुलिस जवान क्रमश: हैड कांस्टेबल पुष्पिंदर सिंह और कांस्टेबल रविन्द्र कुमार घायल हो गए और आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

कांस्टेबल की बाइक को टक्कर मार भागे आरोपी  
जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल रविन्द्र सिंह ने पीछा करके जैसी ही अपनी बाइक आरोपियों की गाड़ी के आगे लगाकर उन्हें रोकना चाहा तो आरोपी उसे टक्कर मारकर भाग गए, जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह घायल हो गया जबकि पुष्पिंदर सिंह की हाथापाई में घायल होने की सूचना है। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।  सूचना मिलने पर डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल और थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

आरोपियों की धरपकड़ शुरू
थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने यशपाल सिंह उर्फ गोगी, मोहिंद्र सिंह, रज्जाक मोहम्मद वासी डंगोह खास के खिलाफ फोरैस्ट एक्ट के सैक्शन 307, 353,  342, 379, 506 तथा वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। डी.एफ.ओ. यशुदीप सिंह ने कहा कि वन विभाग ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है। वन संपदा को बचाने के लिए वन विभाग पूरी तरह से सक्रिय है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!