CM ने दाड़नी का पौधा लगाकर किया वन महोत्सव आगाज, बोले-5 दिन में रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे

Edited By kirti, Updated: 19 Jul, 2019 03:34 PM

forest festival

हिमाचल प्रदेश में वन विभाग द्वारा रोपे जाने वाले 70 प्रतिशत से अधिक पौधे सही तरह से फल-फूल रहे हैं। यह जानकारी सीएम जयराम ठाकुर ने आज मंडी जिला के पनारसा में 70वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के शुभारंभ मौके पर दी। उन्होंने यहां रिबन काटकर और दाड़नी का...

मंडी(नीरज) : हिमाचल प्रदेश में वन विभाग द्वारा रोपे जाने वाले 70 प्रतिशत से अधिक पौधे सही तरह से फल-फूल रहे हैं। यह जानकारी सीएम जयराम ठाकुर ने आज मंडी जिला के पनारसा में 70वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के शुभारंभ मौके पर दी। उन्होंने यहां रिबन काटकर और दाड़नी का पौधा लगाकर राज्य स्तरीय वन महोत्सव का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उनके साथ वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जयराम ने बताया कि कहीं पर भी 100 प्रतिशत पौधे सरवाईव नहीं करते। लेकिन प्रदेश में सुखद बात यह है कि यहां 70 प्रतिशत से अधिक पौधे सरवाईव कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में सरवाईवल रेट को और बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल वन महोत्सव पर तीन दिनों का विशेष अभियान चलाया गया था जिसमें वन विभाग, विभिन्न समूहों और आम जनता के सहयोग से 17 लाख पौधे रोपे गए थे। इस बार इस अभियान को पांच दिनों तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

PunjabKesari

20 से 24 जुलाई तक प्रदेश भर में यह अभियान चलाया जाएगा और इस दौरान 25 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 70 प्रतिशत भाग वन भूमि है और इस क्षेत्र को और ज्यादा विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि प्रदेश की वन संपदा को और हरा भरा किया जा सके। उन्होंने लोगों से इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देने का आहवान भी किया। 70वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मंडी और कुल्लू जिला के अधिकतर विधायक मौजूद रहे। वहीं वन विभाग और मंडी व कुल्लू जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। सभी ने अपने हाथों से पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!