वन निगम कर्मियों को मिला इतने प्रतिशत DA और अंतरिम राहत का तोहफा

Edited By Vijay, Updated: 27 Jun, 2018 08:22 PM

forest corporation employees gets da and interim relief

राज्य वन विकास निगम कर्मचारियों को निदेशक मंडल ने डी.ए. और अंतरिम राहत देकर तोहफा दिया है। निगम के निदेशक मंडल की बुधवार को आयोजित बैठक में कर्मचारियों को 3 फीसदी डी.ए. तथा 8 फीसदी अंतरिम राहत देने का फैसला लिया गया।

शिमला: राज्य वन विकास निगम कर्मचारियों को निदेशक मंडल ने डी.ए. और अंतरिम राहत देकर तोहफा दिया है। निगम के निदेशक मंडल की बुधवार को आयोजित बैठक में कर्मचारियों को 3 फीसदी डी.ए. तथा 8 फीसदी अंतरिम राहत देने का फैसला लिया गया। इससे वन निगम के करीब 2,000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान वन विकास निगम को अपने सालाना टर्नओवर को बढ़ाकर 260 करोड़रुपए करने के निर्देश दिए हैं ताकि वन निगम अपने घाटे को कम कर सके। वर्तमान में वन विकास निगम 80 करोड़ रुपए से ज्यादा केघाटे में चल रहा है। बीते साल भी वन विकास निगम का घाटा 10 करोड़ रुपए से ज्यादा था।


प्रदेश में तैयार होंगी 2 ईको साइट
निदेशक मंडल ने हर साल बढ़ते हुए निगम के घाटे को कम करने के गतिविधियां बढ़ाने को कहा है। वन विकास निगम के निदेशक मंडल ने प्रदेश में 2 ईको साइट तैयार करने का फैसला लिया है। इसके तहत शोघी व सोलन के सनावर में ईको टूरिज्म साइटें विकसित की जाएंगी। इसके लिए पहले ही जगह का चयन कर लिया गया है। इन दोनों स्थानों पर जल्द ही कैंपिंग साइट तैयार कर ली जाएगी। वन निगम का दावा है कि 10 दिनों के भीतर इन्हें शुरूकर दिया जाएगा। इन दोनों साइटों को वन निगम खुद चलाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!