Bilaspur: पहाड़ी संस्कृति के मुरीद हुए विदेशी, हिमाचल की बेटी ने लंदन में मचाई धूम

Edited By Vijay, Updated: 21 Aug, 2026 04:18 PM

foreigners loved pahadi culture himachal s daughter created buzz in london

बिलासपुर जिले के औहर क्षेत्र की बेटी और विख्यात गायिका सिया शर्मा ने सात समंदर पार यूनाइटेड किंगडम (लंदन) में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का परचम लहराया है। लंदन में आयोजित हिमालय की गूंज नामक विशेष कार्यक्रम में....

बिलासपुर (राम सिंह): बिलासपुर जिले के औहर क्षेत्र की बेटी और विख्यात गायिका सिया शर्मा ने सात समंदर पार यूनाइटेड किंगडम (लंदन) में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का परचम लहराया है। लंदन में आयोजित हिमालय की गूंज नामक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से न केवल बिलासपुर और हिमाचल, बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया है। सिया क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी अनिल शर्मा की बेटी हैं।

नृत्य, संगीत और कहानियों से जीवंत की पहाड़ी संस्कृति
इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सिया शर्मा ने नृत्य, संगीत, नाटक और प्रभावशाली कहानियों के अद्भुत संगम से हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति को प्रस्तुत किया। उन्होंने विदेशी दर्शकों को हिमाचली रीति-रिवाजों, खान-पान, पहनावे और रहन-सहन से रू-ब-रू करवाया। सिया ने कला और कहानियों के माध्यम से यह बारीकी से समझाया कि इन परंपराओं के पीछे पहाड़ी लोगों की क्या भावनाएं और सुख-दुख छिपे हैं। दर्शकों ने यह भी जाना कि हिमाचल प्रदेश के लोग कितने सीधे-सादे, भोले-भाले और स्नेहपूर्ण होते हैं। लंदन में उनके इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा हुई, जिससे भारतीय पहाड़ी संस्कृति को विदेश में एक नई और विशेष मान्यता मिली है।

हिमाचल के पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाना है मुख्य लक्ष्य
अपने इस सराहनीय कदम के बारे में बात करते हुए सिया शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देना है। वह विदेशों में हिमाचली संस्कृति, स्थानीय बोलचाल और पहाड़ी लोगों की मानवता व आतिथ्य सत्कार को प्रदर्शित कर दुनिया भर के पर्यटकों को भारत, विशेषकर हिमाचल आने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। सिया का विजन है कि हिमाचल प्रदेश विश्व पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरे, जिससे राज्य में सैलानियों की आमद बढ़े। इससे न केवल स्थानीय लोगों के रोजगार और आय में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य सरकार के राजस्व को भी मजबूती मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!