Edited By Vijay, Updated: 05 Jun, 2018 07:15 PM
बलद्वाड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ गांव के एक 65 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।
मंडी (पुरुषोत्तम): बलद्वाड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ गांव के एक 65 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। बलद्वाड़ा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि जब वह रोजाना की तरह सुबह 5 बजे शौच करने बाहर जा रही थी तो इसी दौरान उसके गांव के एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने पहले उसके साथ गाली-गलौच किया और फिर जान से मारने की धमकी देकर जबरन पकड़ कर उसे साथ लगते बाथरूम में ले गया, जहां पर उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
वहीं एक अन्य मामले में एक महिला ने क्षेत्र के एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। हटली पुलिस चौकी के प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों घटनाओं के संदर्भ में पीड़िता महिलाओं की शिकायत पर मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।