गाय के हक में बोले धूमल, इसके गुणों को भूले लोग, झूठी शान के लिए पाल रहे कुत्ते-बिल्ली

Edited By kirti, Updated: 16 Apr, 2018 03:12 PM

for the sake of the cow dhumal forget its qualities

माधव गौ संवद्र्धन केंद्र कुट्ट कश्मीर गगड़ूही में गौ जप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व सी.एम. प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा महायज्ञ में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम की...

नादौन: माधव गौ संवद्र्धन केंद्र कुट्ट कश्मीर गगड़ूही में गौ जप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व सी.एम. प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा महायज्ञ में आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वालामुखी के विधायक रमेश चंद धवाला ने की। कार्यक्रम में सबसे पहले 10 बजे महायज्ञ आरंभ हुआ, जिसमें पंडितों ने हवन के दौरान मंत्रोच्चारण करके अनुष्ठान करवाया।

गौ माता की पवित्रता इस बात की द्योतक है
हवन में पूर्व सी.एम. प्रो. प्रेम कुमार धूमल, विधायक रमेश धवाला, संस्था के अध्यक्ष डा. अशोक शर्मा व संस्था के महासचिव रमेश जम्वाल सहित गण्यमान्य लोगों ने आहुतियां डालीं। हवन के बाद पूर्व सी.एम. प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिंदू समाज में गौ माता का अहम स्थान है। गौ माता की पवित्रता इस बात की द्योतक है कि अनेक देवी-देवताओं का इसमें प्रवास है। हिंदू संस्कृति में गौ माता भगवान के तुल्य है।

गाय के इन गुणों को भूल रहे लोग
धूमल ने आज के समय में गौ माता के साथ हो रहे अशोभनीय व्यवहार पर चिंता प्रकट की तथा समाज से आह्वान किया कि वह भगवान के तुल्य गौ माता की रक्षा और सेवा करे। गाय का गोबर, मूत्र और दूध मनुष्य को स्वस्थ और निरोग बनाता है फिर भी आज मनुष्य आधुनिकता की चकाचौंध में गाय के इन गुणों को भूल कर झूठी शान के पीछे भाग रहा है। घरों में मात्र शोभा के लिए कुत्तों-बिल्लियों को तो पाला जाता है परंतु जो गाय कई प्रकार के लाभ देती है उसे पालना आज उचित नहीं समझा जा रहा है। सैंकड़ों की संख्या में गौधन आज सड़कों पर बेसहारा घूम रहा है। यह समाज के लिए ङ्क्षचतनीय और सोचनीय विषय है।

मनकोटिया ने भी गौ संरक्षण पर बल दिया
कांगड़ा बैंक के पूर्व चेयरमैन रसील सिंह मनकोटिया ने भी गौ संरक्षण पर बल दिया तथा युवाओं से आह्वान किया कि वे सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुधन को संरक्षण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गऊशालाओं के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसके कारण गऊशालाओं के निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गऊशाला संचालक डा. अशोक शर्मा ने गऊशाला परिसर की बंजर भूमि में जैविक खेती से उगाई गई हरी घास, पशुओं को दी जा रही सुविधाओं, परिसर में उगाए गए फलदार पौधों जैसे सेब, पपीता व अनार आदि के बारे में जानकारी दी। 

कार्यक्रम में गऊशाला संचालकों की ओर से धूमल और धवाला को गाय और बछड़ी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिषेक गिरि जी महाराज, महंत हनुमान जी महाराज, रघुवीर सिंह, पूर्व तहसीलदार विजय शर्मा, राजेंद्र राणा, जौहली राम, तारा चंद चमन, कमल शर्मा, हुकम सिंह बैंस, डा. ओ.पी. सौंधी, सन्नु सोनी, अरविंद रतन, अमन गुप्ता व विकास सोनी आदि उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!