Edited By Simpy Khanna, Updated: 25 Oct, 2019 01:45 PM
दिवाली से पहले खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को बोनस का तोहफा मिलने जा रहा है। निगम के 800 कर्मचारियों को सरकार ने 7500 रुपए बोनस देने का फैसला लिया है। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अफसर तक शामिल है। दो-तीन दिन के भीतर कर्मचारियों के...
शिमला : दिवाली से पहले खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को बोनस का तोहफा मिलने जा रहा है। निगम के 800 कर्मचारियों को सरकार ने 7500 रुपए बोनस देने का फैसला लिया है। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अफसर तक शामिल है। दो-तीन दिन के भीतर कर्मचारियों के बैंक खाते में यह बोनस आ जाएगा।
खाद्य आपूर्ति निगम फायदे में चल रहा है। ऐसे में हर साल कर्मचारियों को बोनस दिया जाता रहा है। बताया जा रहा है कि निगम के अफसरों ने इस मामले में सरकार से विचार-विमर्श किया था और उसके बाद फाइल सरकार को भेजी गई।