लोक गायक सुनील राणा ने गद्दियाली गीतों की झड़ी लगाकर नचाया दर्शकों को

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 19 Oct, 2018 10:34 AM

folk singer sunil rana flaunts gadhiyali songs to dance

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बेहतरीन  प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लोक गायक सुनील राणा ने पहाड़ी व गद्दी गीतों से समां बांधा, वहीं पंजाबी गायक रोहित वोहरा ने पंजाबी गीतों से युवाओं को नचाया।...

धर्मशाला (नरेश) : जिला स्तरीय दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बेहतरीन  प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लोक गायक सुनील राणा ने पहाड़ी व गद्दी गीतों से समां बांधा, वहीं पंजाबी गायक रोहित वोहरा ने पंजाबी गीतों से युवाओं को नचाया। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में चल रहे दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर मुख्यातिथि रहे। इस अवसर पर जिला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने मुख्यातिथि खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर का स्वागत किया, और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर लंका दहन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें आतिशबाजी भी की गई। लोक गायक सुनील राणा ने गद्दियाली गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों को नचाया। राणा द्वारा गाए नकटी-नकटी, मेरी जान रलिया रे खेरे, जलिए धारा वो केरिए गोरिए, हेठ मच्छली ते उपर जाल हो गीतों को दर्शकों ने खूब लुभाया। वहीं सुनील राणा ने  ठंडी-ठंडी हवा चलदी, नच्चे धुडुआ, कांछा चढिया पहाड़ा जो, आसामी आ वो, रुत संगरोड़ी हो, लाल तेरा साफा हो भौंरा और लाल चिडि़ए गीतों से दर्शकों को आकर्षित किया। इससे पहले नई उभरती कलाकार शबनम ने दमादम मस्त कलंधर गाना गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। इस दौरान मंत्री किशन कपूर भी धुडूं नचया गाने पर नाचते नजर आए।

 PunjabKesari

सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही सरकार: कपूर
इस मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की बहुमूल्य विरासत को आने वाली पीढिय़ों के लिए संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए ''आज पुरानी राहों सेÓÓ योजना शुरू की है। जिसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की स्मृतियों, ऐतिहासिक घटनाओं तथा विलुप्त, अनछुई सांस्कृतिक धरोहरों, विरासतों को सांस्कृतिक, हेरीटेज गाईड के माध्यम से बताया जाएगा जिससे सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही प्रदेश की संस्कृति को धरोहर के रूप में संजोए रखना संभव होगा।

7 वर्षीय इशान के गाने से झूमा पंडाल
धर्मशाला दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बैजनाथ के 7 वर्षीय ईशान शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू गाकर पंडाल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

PunjabKesari 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!