Edited By Ekta, Updated: 01 Jan, 2019 01:06 PM
सोलन में इन दिनों जबरदस्त ठंड का कहर जारी है। सुबह व शाम ठंड बढ़ने के कारण लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कोहरे का फसलों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। विशेषतौर पर फलदार पौधों को कोहरे से नुकसान हो रहा है। सुबह के समय पानी...
सोलन (अमित डोभाल): सोलन में इन दिनों जबरदस्त ठंड का कहर जारी है। सुबह व शाम ठंड बढ़ने के कारण लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कोहरे का फसलों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। विशेषतौर पर फलदार पौधों को कोहरे से नुकसान हो रहा है।
सुबह के समय पानी जम रहा है। कई स्थानों पर पेयजल पाइपों में पानी जमने के कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इस बारे कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डी.पी. गौतम ने कहा कि कोहरे के कारण फसलों से ज्यादा फलदार पौधों को नुकसान पहुंच रहा है।