रेलगाड़ियों के बाद अब घने कोहरे ने रोके HRTC के पहिए

Edited By Updated: 11 Dec, 2016 03:17 PM

fog hrtc trains

दिल्ली से हिमाचल पहुंचनी वाली रेलगाड़ियों के बाद घने कोहरे ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के पहिए भी रोक दिए हैं।

ऊना: दिल्ली से हिमाचल पहुंचनी वाली रेलगाड़ियों के बाद घने कोहरे ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के पहिए भी रोक दिए हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से ऊना चलने वाली ऊना डिपो की चार बसें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। शनिवार को दिल्ली से ऊना पहुंचने वाली दिल्ली-जडियार बस पौना घंटा देरी से ऊना पहुंची, जबकि शुक्रवार को दिल्ली से ऊना आने वाली ऊना डिपो के चारों बस रूट अपने समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे।


बस स्टैंड पर लोट पहुंच रही बसें
दिल्ली से जडियार गाड़ी का ऊना बस स्टैंड पहुंचने का समय साढे़ 12 है, जो कि दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर ऊना पहुंची। ऊना डिपो की 4 बसें दिल्ली-जडियार, दिल्ली-कोटला, दिल्ली-शाहपुर व दिल्ली-चिंतपूर्णी चलती हैं, जो कि धुंध व कोहरे की वजह से अपने निर्धारित समय पर अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच रही हैं। आर.एम. विवेक लखनपाल ने कहा कि धुंध की वजह से दिल्ली से चलने वाली बसें लेट आ रही हैं, जबकि ऊना से चलने वाली बसें अपने निर्धारित समय पर ही रवाना हो रही हैं।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!