कुलदीप राठौर बोले-प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से उड़े BJP के होश

Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2019 09:55 PM

flying senses of bjp by priyanka gandhi s entry in active politics

इंदिरा गांधी की छवि वाली प्रियंका गांधी जब से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हुई है भाजपा के होश उड़ गए हैं। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में अर्थव्यवस्था कमजोर...

बैजनाथ (सुरिन्द्र): इंदिरा गांधी की छवि वाली प्रियंका गांधी जब से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हुई है भाजपा के होश उड़ गए हैं। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में अर्थव्यवस्था कमजोर हुई, बेरोजगारी बढ़ी, मोदी सरकार द्वारा कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया, रक्षा सौदा में घोटाले हुए तथा सार्वजनिक संस्थाओं को कमजोर करने में केंद्र सरकार लगी रही। उन्होंने बताया कि मोदी का शासन उनके प्रदेश नागपुर कार्यालय से चलता है, यहां आर.एस.एस. के लोग बैठे हुए हैं।

केंद्र में आर.एस.एस. और नॉन आर.एस.एस. का शीत युद्ध गर्माया

उन्होंने कहा कि इस समय केंद्र में आर.एस.एस. और नॉन आर.एस.एस. का शीत युद्ध गर्माया हुआ है जो आने वाले चुनावों में उन पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भी एक वर्ष सरकार चलाते हुए हो गया लेकिन वह हर मोर्चे पर फेल हुई। कांग्रेस सरकार के उद्घाटन ऊपर अपनी पट्टिकाएं लगाकर वाहवाही लूटी जा रही है। प्रदेश में नशा बढ़ रहा है, जिससे युवा इस नशे में संलिप्त हो रहे हैं। इस पर प्रदेश सरकार की कोई लगाम नहीं है। उन्होंने कहा कि आलाकमान ही प्रत्याशी नियुक्त करेंगे।

शांता को टिकट मिला तो इस बार बैठाएंगे घर

उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चम्बा सांसद शांता कुमार साढ़े 4 साल के बाद टिकट की दावेदारी जताते हैं। पिछले साढ़े 4 साल तक वह किसी भी हलके में लोगों व कार्यकर्ताओं से नहीं मिलते और जब चुनाव आता है तो वह हमेशा कहते हैं कि मेरा यह अंतिम चुनाव होगा लेकिन इस बार उन्हें टिकट मिलता है तो लोग उन्हें घर बैठाएंगे।

लोकसभा चुनाव के बिल्कुल नजदीक हुई मेरी नियुक्ति

उन्होंने कहा कि मेरी अध्यक्ष पद की नियुक्ति तब हुई है जब लोकसभा के चुनाव बिल्कुल नजदीक हैं लेकिन इसके बावजूद भी लोगों का समर्थन मुझे मिला है जिसका उदाहरण शिमला में हुई एक बड़ी रैली दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जोड़कर कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें युवाओं और महिलाओं को तरजीह दी गई है। कार्यकारिणी में पहले से जो लोग शामिल थे उन्हें किसी को भी नहीं काटा गया लेकिन पूर्व विधायक किशोरी लाल का नाम कैसे काटा गया इस बात की हैरानी जताई।

कांग्रेस का संगठन बहुत मजबूत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन बहुत मजबूत है और जो थोड़ी बहुत कमी रह गई है उसको भी वह जल्द पूरा कर लेंगे। इस अवसर पर महासचिव केवल सिंह पठानिया, संगठनात्मक जिला पालमपुर अध्यक्ष करण शर्मा, पूर्व विधायक किशोरी लाल, जगजीवन पाल व यादविंद्र गोमा, प्रदेश सचिव राकेश चौहान, जीवन कुमार, संजय राणा, प्रेमनाथ, संसार सिंह व राजेश राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जमुना गोयल व सुरेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!