Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2018 05:34 PM
बीती रात धौलाकुआं में आई.आई.एम. के लिए प्रस्तावित भूमि के पास 20 फुट लम्बे अजगर को लोगों में सनसनी फैल गई। इस दौरान लोगों ने उसे वहीं पर मार गिराया।
पांवटा साहिब (रोबिन): बीती रात धौलाकुआं में आई.आई.एम. के लिए प्रस्तावित भूमि के पास 20 फुट लम्बे अजगर को लोगों में सनसनी फैल गई। इस दौरान लोगों ने उसे वहीं पर मार गिराया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक युवक महेश कुमार जब वहां से गुजर रहा था तो उसने वह मरा हुआ अजगर नाली में पड़ा देखा तथा उसने इस पूरे मामले को मीडिया में उजागर किया आखिर यह अजगर कहां से आया। उसने यह भी बताया कि इस भूमि के साथ ही जंगल है जहां से वह अजगर आया होगा तथा पहले भी कई बार इस तरह के अजगर गांव में आते हैं तथा लोगों व उनके जानवरों को नुक्सान पहुंचाते हैं।