पर्यटन नगरी डल्हौजी में PM के स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रहीं धज्जियां

Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2018 03:23 PM

fly flames of clean india campaign of pm in dalhousie

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डल्हौजी अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है और यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इस नगरी का दीदार करने आते हैं लेकिन पी.एम. के स्वच्छ भारत अभियान की यहां धज्जियां उड़ रही हैं डल्हौजी में जगह-जगह गंदगी के...

चम्बा (मोहम्मद आशिक): हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डल्हौजी अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है और यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इस नगरी का दीदार करने आते हैं लेकिन पी.एम. के स्वच्छ भारत अभियान की यहां धज्जियां उड़ रही हैं डल्हौजी में जगह-जगह गंदगी के अम्बार लगे हुए हैं, ऐसे में पर्यटन नगरी में पर्यटकों को भी मुश्किल पेश आ रही है। गंदगी के चलते पर्यटकों की संख्या में भी कमी पेश आ रही है।

गांधी चौक के आसपास लगे हैं कूड़े के ढेर
हैरानी इस बात को लेकर होती है कि देश की सबसे सुरक्षित सैरगाहों में से एक मानी जाने वाली पर्यटन नगरी में गंदगी ने अपना डेरा जमा लिया है। पर्यटन नगरी के गांधी चौक के आसपास आपको कूड़े के ढेर लगे हुए मिलेंगे जहां से बदबू आती रहती है। यहां सबसे अधिक पर्यटक घूमते हंै लेकिन गंदगी को देख कर शायद पर्यटक भी इस पर्यटन नगरी पर सवाल जरूर खड़े करते हैं, ऐसे में स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले देश के पी.एम. का स्वच्छ भारत अभियान डल्हौजी में फेल होता हुआ नजर आ रहा है।

क्या कहते हैं डल्हौजी के लोग
वहीं दूसरी और डल्हौजी के लोगों का कहना है कि पी.एम. के स्वच्छ भारत अभियान की यहां धज्जियां उड़ रही हैं, ऐसे में यहां इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ता है। जगह-जगह गंदगी के अम्बार से लोगों को परेशानी पेश आती लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं। हम चाहते हैं कि सरकार कोई एक्शन ले ताकि स्वच्छ भारत अभियान और यहां की खूबसूरती पर ग्रहण न लगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!