महाशिवरात्रि पर भोले के दरबार उमड़ा आस्था का सैलाब, MP किशन कपूर ने भी लिया आशीर्वाद

Edited By Vijay, Updated: 21 Feb, 2020 06:45 PM

flood of faith in the ancient shiva temple

वेद-पुराण, मनु स्मृति, भागवत गीता, रामायण और महाभारत काव्य हिंदू संस्कृति की आत्मा माने जाते हैं। युगों पूर्व लिखे गए इन धार्मिक ग्रंथों की घटनाएं इस भूखंड में कहीं न कहीं मेल खाने लगती हैं और जब इस तरह के वाकया सामने आते हैं तो लोगों की आस्था और भी...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): वेद-पुराण, मनु स्मृति, भागवत गीता, रामायण और महाभारत काव्य हिंदू संस्कृति की आत्मा माने जाते हैं। युगों पूर्व लिखे गए इन धार्मिक ग्रंथों की घटनाएं इस भूखंड में कहीं न कहीं मेल खाने लगती हैं और जब इस तरह के वाकया सामने आते हैं तो लोगों की आस्था और भी दृढ़ हो जाती है। महाशिवरात्रि के खास पर्व पर धर्मशाला के खनियारा में बसे प्राचीन शिव मंदिर में भी कुछ इस तरह का ही नजारा देखने को मिला।
PunjabKesari, Shiv Temple Image

यहां हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने भगवान शंकर के दर्शन किए और मनोकामनाओं को पूर्ण करने की प्रार्थना की। खुद सांसद किशन कपूर ने मंदिर में शिरकत कर भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
PunjabKesari, MP Kishan Kapoor Image

आघंजर महादेव की कहानी को महाभारत के वराह पर्व से जोड़कर देखी जाती है जबकि आधुनिक भारत में इसका इतिहास 1400 ईस्वी से भी देखने को मिलता है। यहां बाबा गंगा भारती का अखंड धूना 600 सालों से निरंतर जलता चला आ रहा है, जिसे कभी किसी ने खुद आग लगाकर नहीं जलाया, साथ ही शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के समय में उनकी विजटि का वर्णन भी इस मंदिर के शिलालेखों में साफ देखने और पढऩे को मिलता है। यहां के स्थानीय निवासी और कांगड़ा के सांसद भी इस घटना से इत्तेफाक रखते हैं।
PunjabKesari, Worship Image

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!