Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2019 09:44 PM
पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत कोटधार के पियुनगली के पास गोबिंद सागर झील में डूबने से एक मछुआरे की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम बंता राम (63) पुत्र ल्यचू राम गोबिंद सागर झील में जाला लगाने गया था,...
शाहतलाई: पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत कोटधार के पियुनगली के पास गोबिंद सागर झील में डूबने से एक मछुआरे की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम बंता राम (63) पुत्र ल्यचू राम गोबिंद सागर झील में जाला लगाने गया था, जहां वह अचानक झील के गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मछुवारे के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डी.एस.पी. घुमारवी राजिंदर जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।