अंतराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव की पहली पारंपरिक जलेब इस बार दिखेगी कुछ हटकर (Video)

Edited By Ekta, Updated: 01 Mar, 2019 01:57 PM

5 से 11 मार्च तक आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली पारंपरिक जलेब (शोभायात्रा) इस बार कुछ हटकर नजर आएगी। इस जलेब में पहली बार पूर्व सैनिकों की टुकड़ी शामिल होगी। हालांकि पुलिस, होमगार्ड, पुलिस बैंड, होमगार्ड बैंड, महिला पुलिस...

मंडी (नीरज): 5 से 11 मार्च तक आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली पारंपरिक जलेब (शोभायात्रा) इस बार कुछ हटकर नजर आएगी। इस जलेब में पहली बार पूर्व सैनिकों की टुकड़ी शामिल होगी। हालांकि पुलिस, होमगार्ड, पुलिस बैंड, होमगार्ड बैंड, महिला पुलिस और महिला होमगार्ड की टुकड़ियां तो इसमें हर वर्ष शामिल होती हैं लेकिन इस बार पूर्व सैनिक भी टुकड़ी के रूप में इस जलेब की शान को बढ़ाएंगे। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि पूर्व सैनिकों ने उन्हें यह सुझाव दिया था जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है।
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक अपनी ड्रेस में पूरे अनुशासन के साथ जलेब में टुकड़ी के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाली एक झांकी भी इसमें शामिल की जाएगी। प्रशासन ने इस बार जलेब में जिला की प्राचीन बेशभूषा को भी प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। जिला के विभिन्न सांस्कृतिक दलों को अपने-अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा को दर्शाने का आहवान किया गया है। मंडी जिला के सराज, सुकेत, बल्ह, चौहारघाटी और जोगिंद्रनगर क्षेत्र के जो पारंपरिक परिधान हैं उन्हें इस बार जलेब के माध्यम से लोगों को देखने का मौका मिलेगा। यहां के दल इन पारंपरिक परिधानों को पहनकर शिवरात्रि की जलेब में शामिल होंगे। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जलेब शिवरात्रि महोत्सव का मुख्य आकर्षक हैं और इसे आकर्षक बनाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!