शालिनी ने कायम की मिसाल, सिरमौर की बनी पहली महिला ऑटो रिक्शा चालक

Edited By Vijay, Updated: 23 Mar, 2021 07:59 PM

first female auto rickshaw driver of sirmaur

जिला सिरमौर में पहली ऑटो रिक्शा चालक बनकर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की महिला ने महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल कायम की है। जिला प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण के लिए पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग पशोग में शी हॉट बनाया है। इस शी हॉट को महिलाओं द्वारा संचालित...

नाहन (ब्यूरो): जिला सिरमौर में पहली ऑटो रिक्शा चालक बनकर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की महिला ने महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल कायम की है। जिला प्रशासन ने महिला सशक्तिकरण के लिए पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग पशोग में शी हॉट बनाया है। इस शी हॉट को महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहा है। इस शी हॉट रैस्टोरैंट में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की ढुलाई के लिए एक ऑटो रिक्शा का भी प्रबंध किया गया है। इस ऑटो रिक्शा को चलाने के लिए अभी केवल एक महिला का ही लाइसैंस बना है।

ऑटो रिक्शा चालक शालिनी ने बताया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषोंं से पीछे नहीं हैं। उन्होंनेे बताया कि यहांं पर 3 शिफ्टों में महिलाएं काम करती हैं। इन्हीं शिफ्टों में 3 ऐसी महिलाएं हैं जोकि ऑटो रिक्शा चलाती हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल रैस्टोरैंट में इस्तेमाल होने वाली सब्जियां, दूध व प्राकृतिक स्त्रोतों से पानी की धुलाई के लिए किया जाता है। इसके अलावा यदि ड्यूटी के दौरान किसी महिला को घर जाने में देर हो जाती है तो उसे भी ऑटो रिक्शा के माध्यम से घर छोड़ा जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!