कबाड़ की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी, 85 हजार रुपए का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 22 Mar, 2019 08:01 PM

fire in scrap shop

कालाअंब में शुक्रवार दोपहर बाद एक दुकान में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब अढ़ाई बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रुचिरा फैक्टरी के पास संजीव कबाड़ी की दुकान में आग लग गई।

नाहन (सतीश): कालाअंब में शुक्रवार दोपहर बाद एक दुकान में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब अढ़ाई बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रुचिरा फैक्टरी के पास संजीव कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना स्थानीय अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।
PunjabKesari, Fire Officer Image

हालांकि आग से कोई जानी नुक्सान नहीं पहुंचा लेकिन दुकान में रखा सामान जलने से दुकानदार को हजारों रुपए का नुक्सान हुआ है। दमकल विभाग ने नुक्सान की कीमत 85 हजार रुपए के करीब आंकी है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। धुआं व आग की लपटों से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
PunjabKesari, Fire Officer Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!