अग्निकांड की भेंट चढ़ा 4 कमरों का मकान, लाखों का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2018 11:19 PM

fire in house losses of millions

सिल्ह में शनिवार रात हुई आग की घटना में एक 4 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों के नुक्सान का अनुमान है। इस घटना से घर में रखे कपड़े, पैसे व गहनों से लेकर सारा सामान इस आग की भेंट चढ़ गया।

ज्वालामुखी: सिल्ह में शनिवार रात हुई आग की घटना में एक 4 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों के नुक्सान का अनुमान है। इस घटना से घर में रखे कपड़े, पैसे व गहनों से लेकर सारा सामान इस आग की भेंट चढ़ गया। यह हादसा हादसा शनिवार रात लगभग साढ़े 8 बजे के करीब पेश आया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय 2 छोटे बच्चे घर के अंदर खाना खा रहे थे जबकि उनकी मां सुनीता देवी दूध लेने गई हुई थी। दोनों ही बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था।


गैस सिलैंडर के फटने से हुआ नुक्सान
वहीं आग लगते ही स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए लेकिन उनकी तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं। जानकारी के अनुसार मकान को ज्यादा नुक्सान रसोईघर में रखे गैस सिलैंडर के फटने से हुआ है, जिसने पूरे ही मकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ज्वालाजी थाना प्रभारी मनोहर चौधरी व फायर ब्रिगेड चौकी प्रभारी ईश्वर दास शर्मा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। उधर, प्रशासन की तरफ से 5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रभावितों को दी गई है।


2 भाइयों का था मकान, 3 लाख से ज्यादा का नुक्सान
जानकारी के अनुसार यह स्लेटपोश मकान 2 भाइयों मुलख राज व बलबीर पुत्र प्रकाश चंद निवासी सिल्ह का था। दोनों भाइयों को इस घटना से 3 लाख से ज्यादा का नुक्सान होने का अनुमान है। वहीं मकान के साथ लगती गऊशाला में बंधी भैंस भी आग की चपेट में आकर 40 प्रतिशत तक झुलस गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!