गगरेट में मकान, हरोली में पशुशाला जलकर राख

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2020 10:08 PM

fire in house and cowshed

ऊना जिला के उपमंडल गगरेट व हरोली में घर व पशुशाला में आग लगने से लाखों का रुपए का नुक्सान हो गया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में गगरेट की ग्राम पंचायत संघनई के अंतर्गत आने वाले गांव काला पंगा में 2 सगे भाइयों मछिंदर सिंह व गुलवंत सिंह के मकान...

गगरेट/हरोली (बृज/दत्ता): ऊना जिला के उपमंडल गगरेट व हरोली में घर व पशुशाला में आग लगने से लाखों का रुपए का नुक्सान हो गया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में गगरेट की ग्राम पंचायत संघनई के अंतर्गत आने वाले गांव काला पंगा में 2 सगे भाइयों मछिंदर सिंह व गुलवंत सिंह के मकान में शुक्रवार बाद दोपहर अचानक आग लग गई। इस घटना में घरेलू सामान, बर्तन व अनाज सब आग की भेंट चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन कर्मी अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और आग की लपटों पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों रुपए की संपत्ति स्वाह हो चुकी थी।

सलोह में पशुशाला में आग, डेढ़ लाख का नुक्सान

वहीं हरोली के तहत गांव सलोह में पशुशाला को आग लग गई जिसमें डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को केहर सिंह पुत्र ठाकुर दास वार्ड नम्बर-4 की टीनपोशनुमा पशुशाला में आग लग गई। आग लगने से तूड़ी, ईमारती लकड़ी आदि जल गई व भैंस की पीठ जल गई। स्थानीय लोगों ने पशुओं को समय रहते हुए खोल दिया था जिसके चलते ज्यादा नुक्सान होने से बचाव हो गया। स्थानीय लोगों व दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इससे लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!