Edited By Vijay, Updated: 09 Feb, 2020 02:16 PM
कुल्लू जिला के साथ लगती खराहल घाटी की चनसारी पंचायत के पेच्छा गांव में रविवार सुबह आग लगने से अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान पूरी तरह से लकड़ी का बना हुआ था, जिसमें 6 कमरे थे। इस घटना मेंं लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है।
कुल्लू: कुल्लू जिला के साथ लगती खराहल घाटी की चनसारी पंचायत के पेच्छा गांव में रविवार सुबह आग लगने से अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान पूरी तरह से लकड़ी का बना हुआ था, जिसमें 6 कमरे थे। इस घटना मेंं लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस घटना में 3 भाइयों राज कुमार, नंद लाल, केहर सिंह और इनकी माता इंद्रा देवी सहित 10 सदस्य बेघर हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5 बजे जैसे ही मकान में आग लगी तो घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी और खुद भी मौके पर आग बुझाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के घटनास्थल पर पहुंचने पहले ही उक्त मकान राख के ढेर में तबदील हो चुका था।
गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। ग्राम पंचायत के प्रधान सुभाष ने प्रभावित परिवारों को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत देने की गुहार लगाई है।