बागवानों की पेमैंट हड़पने वाले 6 आढ़तियों पर दर्ज होगी FIR

Edited By Simpy Khanna, Updated: 21 Oct, 2019 10:15 AM

fir will be registered on 6 crores of farmers who grab payment

सेब बागवानों की पेमैंट हड़पने वाले 6 आढ़तियों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। ए.पी.एम.सी. शिमला-किन्नौर ने ऊपरी शिमला के 5 आढ़तियों तथा भट्टाकुफर मंडी के एक आढ़ती पर गबन के आरोप में ए.डी.जी.पी. कानून एवं व्यवस्था के तहत एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है।

शिमला (देवेंद्र हेटा): सेब बागवानों की पेमैंट हड़पने वाले 6 आढ़तियों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। ए.पी.एम.सी. शिमला-किन्नौर ने ऊपरी शिमला के 5 आढ़तियों तथा भट्टाकुफर मंडी के एक आढ़ती पर गबन के आरोप में ए.डी.जी.पी. कानून एवं व्यवस्था के तहत एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है। दरअसल इन आढ़तियों को बागवानों ने मौजूदा सीजन में सेब बेचा, लेकिन इन्होंने बागवानों की पेमैंट नहीं दी। इन 6 फर्मों के खिलाफ 29 बागवानों ने ए.पी.एम.सी. को शिकायत दी है। अब ए.पी.एम.सी. ने बागवानों की शिकायतें कार्रवाई के लिए पुलिस को भेज दी हैं। ए.पी.एम.सी. ने इन आढ़तियों के लाइसैंस भी रद्द करने का फैसला लिया है। 

कानून के मुताबिक उपज बिकने के 24 घंटे के भीतर बागवानों को पेमैंट का भुगतान करना होता है, लेकिन इन आढ़तियों पर कई-कई दिन बीतनेके बाद भी बागवानों को पेमैंट न देने का आरोप है। बीते साल भी ए.पी.एम.सी. को 233 बागवानों ने पेमैंट न मिलने की शिकायतें दी थीं। शिकायतों के मुताबिक आढ़तियों ने बीते साल बागवानों का 6 करोड़ 29 लाख 59 हजार 316 रुपए देना था। जानकारों की मानें तो यह वो मामले हैं, जो बागवान ए.पी.एम.सी. के ध्यान में लाए हैं। ज्यादातर मामलों में बागवान पेमैंट डूबने के डर से शिकायत भी नहीं कर पाते हैं।

किसान संघर्ष समिति के सचिव संजय चौहान ने बताया कि अभी बीते साल का भी बागवानों का करोड़ों का बकाया आढ़तियों के पास है। मौजूदा सीजन में भी बड़ी संख्या में बागवानों से धोखाधड़ी के  मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने सरकार व ए.पी.एम.सी. से ऐसा करने वाले आढ़तियों व लदानियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!