जनमंच में परोसे भोजन में कीड़ा निकलने की अफवाह फैलाने पर FIR दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 09 Jan, 2019 06:45 PM

fir lodged for spreading the rumors of getting worm in food

चिंतपूर्णी क्षेत्र के जोल में हुए जनमंच के दौरान खाने में कीड़ा निकलने की अफवाह फैलाने वालों पर अब कार्रवाई की गाज गिरनी तय हो गई है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना बंगाणा में आई.पी.सी. की धारा 504, 505 (2) 186...

ऊना (सुरेंद्र): चिंतपूर्णी क्षेत्र के जोल में हुए जनमंच के दौरान खाने में कीड़ा निकलने की अफवाह फैलाने वालों पर अब कार्रवाई की गाज गिरनी तय हो गई है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना बंगाणा में आई.पी.सी. की धारा 504, 505 (2) 186 तथा 153 के तहत एफ.आई.आर. हुई है। प्रशासन ने विस्तृत जांच के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद यह केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मामले की पड़ताल करेगी कि आखिर इस जनमंच कार्यक्रम में अफवाह फैलाने के पीछे मकसद क्या था। किस व्यक्ति के भोजन में कीड़ा निकला था।

एक व्यक्ति विशेष के खाने में ही क्यों निकला कीड़ा

प्रशासन इस बात को लेकर भी हैरान है कि जनमंच के दौरान जब सैंकड़ों लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया था तो केवल एक व्यक्ति विशेष के खाने में ही कीड़ा निकलने की शिकायत क्यों की गई। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मंत्री ने भी जब उसी स्थान पर भोजन किया तो किसी अन्य व्यक्ति को परोसे गए भोजन में कीड़े क्यों नहीं निकले। शुरू से ही मामले को लेकर विवाद बना हुआ था। एक व्यक्ति ने दावा किया था कि जब वह पत्तल में भोजन कर रहा था तो उसमें कीड़ा निकला। मीडिया में मामला जब सामने आया तो मंत्री ने इस पर जांच के आदेश दिए।

3 दिन की जांच के बाद दर्ज करवाई एफ.आई.आर.

3 दिन की जांच के बाद आखिरकार प्रशासन ने इस मामले में एफ.आई.आर. दर्ज करवाने का निर्णय लिया। बी.डी.ओ. बंगाणा की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई और पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस को दर्ज किया है। जांच के दौरान कहीं भी भोजन में कोई मिलावट या भोजन के प्रदूषित होने के प्रमाण नहीं पाए गए हैं।

एफ.आई.आर. में एक व्यक्ति नामजद

पुलिस की एफ.आई.आर. में एक व्यक्ति को भी नामजद किया गया है। अब पुलिस नामजद किए गए व्यक्ति से पूछताछ करेगी कि उसकी मंशा क्या थी। भोजन में कीड़े निकलने का दावा करने वाले व्यक्ति से पुलिस पता करेगी कि आखिर इसके पीछे क्या वजह थी। जब सामूहिक रूप से इतने लोगों के लिए बनाए गए भोजन की किसी अन्य व्यक्ति ने शिकायत नहीं की तो एक व्यक्ति विशेष द्वारा मामले को उजागर करने के पीछे क्या मंशा थी।

क्या कहते हैं पुलिस के अधिकारी

डी.सी. राकेश प्रजापति ने कहा कि मंत्री ने मामले पर जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद कहीं भी भोजन के खराब होने का मामला नहीं पाया गया। सैंकड़ों लोगों ने भोजन खाया लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर किसी ने भी इसकी शिकायत नहीं की। इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। एस.पी. दिवाकर शर्मा ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बंगाणा में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। इसमें एक व्यक्ति को भी नामजद किया गया है। पुलिस पूरे तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!