Edited By Vijay, Updated: 16 Apr, 2019 08:03 PM
नालागढ़ की पंचायत रामशहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जनजाति की चुनावी सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मंच से की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल लेता जा रहा है। इसी कड़ी में...
नालागढ़ (संजीव बस्सी): नालागढ़ की पंचायत रामशहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जनजाति की चुनावी सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मंच से की गई अभद्र टिप्पणी का मामला तूल लेता जा रहा है। इसी कड़ी में नालागढ़ के विधायक व हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह राणा ने नालागढ़ के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना रामशहर व नालागढ़ में सत्ती के खिलाफ एफ.आई.आर.दर्ज करवाई है।
लोगों के सामने आकर माफी मांगें सत्ती
वहीं दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग द्वारा सतपाल सत्ती पर कोई भी कार्रवाई अमल में लाई गई है तो उसे सार्वजनिक करना चाहिए ताकि प्रदेश व केंद्र में जो मंत्री फेसबुक और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों का प्रयोग करते हैं उनको एक सीख मिले। उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार सत्ती द्वारा मंच से अभद्र टिप्पणी की गई है उसी प्रकार उन्हें खुद लोगों के सामने आकर माफी मांगनी पड़ेगी नहीं तो प्रदेश कांग्रेस इस पर विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।