बागवानों से धोखाधड़ी पर ATC Firm के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 23 Nov, 2018 07:37 PM

fir against atc firm on fraud with gardeners

ठियोग के गजेड़ी बाईपास में बागवानों से धोखाधड़ी के आरोप में ए.टी.सी. फर्म के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। फर्म के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिमला: ठियोग के गजेड़ी बाईपास में बागवानों से धोखाधड़ी के आरोप में ए.टी.सी. फर्म के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। फर्म के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 420, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फर्म के आढ़तियों पर पैसा न देने के अलावा बागवानों को जान से मार देने की धमकी देने और गाली-गलौच करने के आरोप हैं। मामला मीडिया में आने केबाद शुक्रवार को पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज की है। पहले पुलिस एफ.आई.आर. दर्ज करने से इंकार कर रही थी।

2017 में बेचा सेब, अब तक नहीं मिली पेमैंट

ए.टी.सी. फर्म के खिलाफ 7 बागवानों ने लगभग 15 लाख रुपए की उनसे धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। जनरोड़ी निवासी दिनेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गजेड़ी बाईपास में वर्ष 2017 में उन्होंने ए.टी.सी. फर्म को लगभग 5.40 लाख रुपए का सेब बेचा लेकिन अभी भी उन्हें पेमैंट नहीं मिल पाई है। जब उन्होंने पेमैंट के लिए आढ़तियों से संपर्क किया तो आढ़ती जान से मार देने की धमकी देने के साथ गाली-गलौच कर रहे हैं। अन्य शिकायतकर्ताओं ने भी पुलिस को दी शिकायत में आढ़तियों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। ए.टी.सी. फर्म के खिलाफ 7 लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या बोले ठियोग के डी.एस.पी.

डी.एस.पी. ठियोग राम लाल बंसल ने बताया कि बागवानों की शिकायत पर ए.टी.सी. फर्म के 3 आढ़तियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। इन पर बागवानों के लगभग 15 लाख रुपए हड़पने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!