Edited By kirti, Updated: 27 Aug, 2018 11:15 AM
मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली के रामबाग में सोमवार अचानक एक भीषण अग्निकांड हो गया। जहां दो मंजिला रिहायशी मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह अाग सुबह 6 बजे के अास-पास लगी।
मनाली (सोनू): मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली के रामबाग में सोमवार अचानक एक भीषण अग्निकांड हो गया। जहां दो मंजिला रिहायशी मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह अाग सुबह 6 बजे के अास-पास लगी।
बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो अधिकतर लोग घरों में सोए रहे थे।
आग की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि फायर ब्रिगेड पास होने के कारण फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग ने घर को पूरी तरह चपेट में ले लिया था।
अनिल कुमार पुत्र श्री मोती राम निवासी राम बाग मनाली जिला कुल्लू को सोना चांदी व कैश के समेत 7 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल दमकल विभाग ने अाग पर काबू पा लिया है।