महिला डॉक्टर को Pizza ऑर्डर करना पड़ा महंगा, हुआ कुछ ऐसा कि....

Edited By Vijay, Updated: 14 Aug, 2020 04:46 PM

female doctor ordered pizza

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोग ठगी का शिकार होने से बाज नहीं आ रहे है। एक के बाद एक लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। अबकी बार कमला नेहरू अस्पताल की एक महिला डॉक्टर पिज्जा मंगवाने के नाम पर ठगी का शिकार हुई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोग ठगी का शिकार होने से बाज नहीं आ रहे है। एक के बाद एक लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। अबकी बार कमला नेहरू अस्पताल की एक महिला डॉक्टर पिज्जा मंगवाने के नाम पर ठगी का शिकार हुई है। ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करने पर महिला डॉक्टर से 59954 रुपए की ठगी की गई है।

कमला नेहरू अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करने के लिए एक लिंक पर क्लिक किया। लिंक में एक पिज्जा के साथ दूसरा पिज्जा नि:शुल्क देने का ऑफर था। ऑनलाइन पेमैंट के बाद पिज्जा तो डिलीवर नहीं हुआ लेकिन उसके बैंक खाते से हजारों की रकम साफ हो गई।

महिला डॉक्टर के मुताबिक पिज्जा का ऑर्डर करने के लिए उसने अपने पंजाब नैशनल बैंक के खाते से भुगतान किया था लेकिन किसी शातिर ने उसके खाते से 6 बार ट्रांजैक्शन कर कुल 59954 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने छोटा शिमला थाना के तहत महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। मामले की पुष्टि एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने की है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!