बौखलाहट कांग्रेस अध्यक्ष में नहीं भाजपा में है : कुलदीप राठौर

Edited By prashant sharma, Updated: 05 Jan, 2021 01:39 PM

fear not in congress president but in bjp kuldeep rathore

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा अध्यक्ष को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सही जानकारी नहीं है।

शिमला (योगराज) : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा अध्यक्ष को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सही जानकारी नहीं है। यही वजह है कि उनके और मुख्यमंत्री के बयानों में दिन रात का अंतर है। एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि अधिकारी काम नहीं कर रहे जबकि दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरकार और अधिकारियों में तालमेल की बात कह रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष को कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले सरकार के बारे में सही जानकारी जुटा लेनी चाहिए और उसके बाद बयान देना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष बौखलाए हुए हैं जबकि बौखलाहट भाजपा में है। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए लोग ही इन चुनावों में जीत पर सामने आएंगे। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी हाईकमान की तरफ से भी पंचायत चुनाव में संगठन को मजबूत करने को कहा गया है इसको लेकर आज वर्चुअल बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी के अंदर अनुशासन को बनाए रखने का सुझाव दिया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा हाल ही में बनाई गई प्रदेश कमेटियों की यह पहली बैठक थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!