चोरों ने देर रात घर से नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jan, 2019 05:03 PM

fatehpur house cash jewelry theft

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत बरोट बनाल के वार्ड नं. 5 के रघुनाथ सिंह के घर चोरों ने देर रात चोरी करके करीब 8-9 तोले सोने के साथ करीब एक लाख रुपए नकद चुरा लिए। रघुनाथ सिंह ने बताया कि चोरी देर रात हुई है।

फतेहपुर (अजय): उपमंडल फतेहपुर की पंचायत बरोट बनाल के वार्ड नं. 5 के रघुनाथ सिंह के घर चोरों ने देर रात चोरी करके करीब 8-9 तोले सोने के साथ करीब एक लाख रुपए नकद चुरा लिए। रघुनाथ सिंह ने बताया कि चोरी देर रात हुई है। वहीं वार्ड पंच स्वर्ण सिंह ने बताया कि रघुनाथ सिंह ने मकान के पलस्तर का काम चलाया हुआ था और मजदूरों को मजदूरी देने के लिए ये पैसे निकलवाए थे। उन्होंने बताया कि चोर पैसे के साथ रघुनाथ सिंह की बहू के जेवर तक अलमारी से उड़ा ले गए तथा चोरी की जानकारी फतेहपुर थाना में दी गई है। वहीं थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने कहा कि अभी एफ.आई.आर. दर्ज नहीं हुई है। दरअसल उनकी एक बहू घर से बाहर है और जब आ जाएगी, तभी अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!