Edited By kirti, Updated: 09 Sep, 2018 01:40 PM
उप तहसील गंगथ के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बंदर और जंगली जानवर किसानों की मक्की की फसल तबाह कर रहे हैं। अटाहड़ा के गांव सर राणेया, नांगल सरी, ढलानी, रिट, बरंडा, जनेरा धार-समरेल व करसान कुट्टा आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बंदरों और जंगली जानवरों...
गंगथ : उप तहसील गंगथ के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बंदर और जंगली जानवर किसानों की मक्की की फसल तबाह कर रहे हैं। अटाहड़ा के गांव सर राणेया, नांगल सरी, ढलानी, रिट, बरंडा, जनेरा धार-समरेल व करसान कुट्टा आदि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बंदरों और जंगली जानवरों से परेशान हैं। अटाहड़ा निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि उसने 12 कनाल भूमि पर मक्की की फसल बीजी थी लेकिन जंगली-जानवरों ने उसकी मक्की की फसल तबाह कर दी है।
वहीं किसान गोपाल सिंह ने कहा कि उसने अपने खेत में 8 कनाल भूमि पर धान की फसल लगाई है लेकिन जंगली-जानवरों ने उसकी धान की फसल को लगभग बर्बाद कर दिया है। राम सिंह, सुरजीत सिंह, सरूप सिंह, करतार सिंह, भूरी सिंह, केवल, जीत सिंह व करतार सिंह आदि किसानों ने सरकार से मांग की है कि फसल के हुए नुक्सान का मुआवजा दिया जाए।