Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2022 07:48 PM
अपने बुलंद हौसलों की बदौलत सोलन जिला के छोटे से गांव ममलीग के किसान की बेटी बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरैस्ट को फतह कर लिया है। बलजीत कौर ने माऊंट एवरैस्ट पर शनिवार सुबह साढ़े 4 बजे तिरंगा फहराकर प्रदेश के साथ देश का भी नाम ऊंचा...
सोलन (ब्यूरो): अपने बुलंद हौसलों की बदौलत सोलन जिला के छोटे से गांव ममलीग के किसान की बेटी बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरैस्ट को फतह कर लिया है। बलजीत कौर ने माऊंट एवरैस्ट पर शनिवार सुबह साढ़े 4 बजे तिरंगा फहराकर प्रदेश के साथ देश का भी नाम ऊंचा किया। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही बलजीत ने 8 हजार मीटर ऊंची 2 चोटियों को 2 हफ्ते में फतह करने का रिकाॅर्ड बनाया था। इसके बाद भी उसका हौसला और अधिक बढ़ा और एवरैस्ट चोटी को फतह करने के लिए निकल पड़ीं। पिछले वर्ष वह पुमोरी चोटी को भी लांघ चुकी हैं।
हौसले अगर बुलंद हों तो कामयाबी का शिखर चूमना कठिन नहीं है। हिमाचल की बेटी ने ऐसा ही करके दिखा दिया है। बलजीत कौर का शुरूआती जीवन आॢथक परेशानियों भरा रहा लेकिन उसकी हिम्मत के आगे चुनौतियों का पहाड़ भी बौना पड़ गया। बलजीत पर्वतारोही होने के साथ दौड़ भाग भी खूब करती हैं। वह योगा टीचर भी हैं। उन्हें ट्रैकिंग व पहाड़ों की चढ़ाई करना पसंद है। वह वर्ष 2016 से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरैस्ट पर फतह पाने के लिए ट्रेनिंग ले रही थीं। एक बार प्रयास भी किया, लेकिन बाधाओं के कारण वह उस समय इसे फतह नहीं कर पाई थीं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here