लॉकडाऊन : मुंबई से मां बज्रेश्वरी के दर्शनों को आया परिवार 55 दिन से कांगड़ा में फंसा

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2020 10:55 PM

family came from mumbai stranded in kangra for 55 days

मुंबई से कांगड़ा माता बज्रेश्वरी के दर्शनों को एक परिवार कांगड़ा आया था जोकि लॉकडाऊन के कारण यहां फ स गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। 17 मार्च को वे कांगड़ा में वैष्णो देवी के दर्शनों के उपरांत कांगड़ा आए थे।

कांगड़ा (ब्यूरो): मुंबई से कांगड़ा माता बज्रेश्वरी के दर्शनों को एक परिवार कांगड़ा आया था जोकि लॉकडाऊन के कारण यहां फ स गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। 17 मार्च को वे कांगड़ा में वैष्णो देवी के दर्शनों के उपरांत कांगड़ा आए थे। परिवार ने बताया कि आज उन्हें यहां पर ठहरे 55 दिन हो गए हैं लेकिन अब वह अपने घर जाना चाहते हैं।

उन्होंने पास के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाई है कि उन्हें अपने घर भेजने का प्रबंध किया जाए लेकिन आज दिन तक कोई भी उन्हें उत्तर नहीं मिला। उनके साथ बूढ़े माता-पिता व 2 भाई भी हैं। उनके पास इतनी धनराशि भी नहीं है कि वह अपना खर्चा यहां चला सकें। निजी होटल के मालिक ने उनका बहुत सहयोग किया व खाने-पीने का भी प्रबंध करके किराया भी नहीं वसूल रहे हैं। वह मजबूरन एक समय का खाना खा रहे हैं।

वह मुंबई के हालात देखते हुए वहां नहीं जाना चाहते लेकिन वह अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के पास जाने के इच्छुक हैं। यदि प्राइवेट टैक्सी करते हैं तो वह भी काफी राशि मांगते हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि वह उन्हें सरकारी खर्चे पर उनके घर भेजें।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!