Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2020 08:06 PM
तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री डा. राम लाल मारकंडा का फेसबुक अकाऊंट हैक हो गया है। मंत्री मारकंडा ने अपने फेसबुक अकाऊंट से इसकी जानकारी दी है।
कुल्लू (ब्यूरो): तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री डा. राम लाल मारकंडा का फेसबुक अकाऊंट हैक हो गया है। मंत्री मारकंडा ने अपने फेसबुक अकाऊंट से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मेरी आईटी की टीम ने अकाऊंट को रिकवर भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के कृषि बिल का समर्थन करता हूं। मेरा फेसबुक पर एक ही पेज है और उसे आईटी विभाग चलाता है। इसके अलावा मेरा कोई और पेज नहीं है। मारकंडा ने कहा कि फेसबुक अकाऊंट हैक होने की बात पता चलते ही मैंने आईटी विभाग को सूचित किया और इसे अब रिकवर कर लिया गया है।