हिमाचल में महंगा हुआ सफर, कैबिनेट ने किराया बढ़ाने को दी मंजूरी

Edited By Ekta, Updated: 25 Sep, 2018 10:11 AM

expensive travel in himachal

डीजल और पैट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि की मार अब बस किराए में बढ़ौतरी के रूप में आम जनता को झेलनी पड़ेगी। निजी बस आप्रेटरों के आगे झुकी प्रदेश सरकार ने वैट की दर में कटौती करने की बजाय बस किराए में वृद्धि करने का निर्णय लिया...

शिमला (पत्थरिया): डीजल और पैट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि की मार अब बस किराए में बढ़ौतरी के रूप में आम जनता को झेलनी पड़ेगी। निजी बस आप्रेटरों के आगे झुकी प्रदेश सरकार ने वैट की दर में कटौती करने की बजाय बस किराए में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब बस किराए में 20.69  से 24.44 फीसदी की बढ़ौतरी की गई है। इस तरह सभी श्रेणियों की बस सेवाओं जिनमें सामान्य बसों, डीलक्स बसों व वोल्वो बसों के लिए मैदानी क्षेत्रों में किराए में 24.44 फीसदी तथा पहाड़ी क्षेत्रों में 20.69 फीसदी की वृद्धि की गई है। साथ ही न्यूनतम बस किराए को 3 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए किया गया है। यानी इसमें 100 फीसदी की बढ़ौतरी की गई है। इस किराए के लिए अधिकतम दूरी 3 किलोमीटर होगी।

सरकार ने बस किराया वृद्धि को लेकर अपना तर्क दिया है। उधर, सरकार ने बस किराया वृद्धि को लेकर अपना तर्क दिया है। इसमें कहा गया है कि पूर्व में बस किराया वर्ष 2010 तथा 2013 में बढ़ाया गया था। वर्ष 2010 में पूर्व के किराए की तुलना में 33.33 फीसदी तथा 2013 में 30.63 फीसदी किराए में वृद्धि की गई थी। उस समय केवल 3 वर्षों में किराए में वृद्धि की गई थी जबकि अब 5 वर्ष की अवधि के उपरांत वृद्धि की गई है। सरकार का कहना है कि अनुमोदित किराया पड़ोसी राज्य पंजाब (सामान्य बसों) 1.10 रुपए प्रति किलोमीटर और उत्तराखंड में (पहाड़ी क्षेत्रों) में सामान्य बसों के लिए 1.72 रुपए है, जो वर्ष 2017 (अक्तूबर) में उत्तराखंड द्वारा तय किया गया था तथा लगभग 5 माह पूर्व पंजाब में निर्धारित किया गया है। डीजल की कीमतों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर किराया वृद्धि उचित है। अक्तूबर 2017 के बाद डीजल की कीमतों में 44 फीसदी की वृद्धि हुई है, जब उत्तराखंड द्वारा अपने बस किराए तय किए गए थे। इसी प्रकार पंजाब में वर्तमान किराया लगभग 3 माह पूर्व तय किया गया था और इसके बाद डीजल की कीमतों में तेजी आई है। 

अब किराए की निम्नलिखित दरें लागू होंगी 
श्रेणी                                                   किराया बढ़ौतरी
सामान्य श्रेणी बस (प्लेन एरिया)             24.44 फीसदी 
सामान्य श्रेणी बस (हिल एरिया)              20.69 फीसदी 
डीलक्स श्रेणी बस (प्लेन एरिया)              24.44 फीसदी 
डीलक्स श्रेणी बस (हिल एरिया)               20.69 फीसदी 
सामान्य श्रेणी (प्लेन एरिया)                  24.44 फीसदी 
सामान्य श्रेणी (हिल एरिया)                   20.69 फीसदी 
वोल्वो/ए.सी. बस (प्लेन एरिया)              24.44 फीसदी 
सामान्य श्रेणी (हिल एरिया)                  20.69 फीसदी 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!