भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से मिले मंडी संसदीय उपचुनाव के व्यय पर्यवेक्षक विमल कुमार मीणा

Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2021 07:39 PM

मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी विमल कुमार मीणा ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

रिकांगपिओ (ब्यूरो): मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी विमल कुमार मीणा ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नेगी का स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना व उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

भेंट के दौरान व्यय पर्यवेक्षक विमल कुमार मीणा ने प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को बधाई देते हुए कहा कि यह देश व हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि आज 104 वर्ष की आयु में भी देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी 30 अक्तूबर को होने वाले मंडी संसदीय उपचुनाव में वोट देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी विशेषकर युवाओं को देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव वाले दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, ताकि देश का लोकतंत्र मजबूत हो सके।

श्याम सरण नेगी ने व्यय पर्यवेक्षक से देश के प्रथम संसदीय चुनाव से लेकर अब तक हुए विभिन्न चुनाव के अनुभवों को भी सांझा किया। श्याम सरण नेगी ने व्यय पर्यवेक्षक विमल कुमार मीणा को बताया कि वर्ष 1951 में आयोजित प्रथम संसदीय चुनाव से लेकर आज तक उन्होंने सभी लोकसभा, विधानसभा व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया है। श्याम सरण ने बताया कि वे 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में भी मतदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

श्याम सरण नेगी ने भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक द्वारा उनके आवास पर आकर कुशलक्षेम जानने व बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने के लिए प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर व्यय पर्यवेक्षक विमल कुमार मीणा ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कल्पा स्वाति डोगरा व व्यय पर्यवेक्षक के संपर्क अधिकारी रितेश पटियाल भी उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!