एक बार फिर खतरे में पड़ा विश्व धरोहर कालका-शिमला Rail line का अस्तित्व

Edited By kirti, Updated: 22 Feb, 2019 09:30 AM

existence of kalka shimla railroad

फोरलेन निर्माण से विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। कटिंग के कारण रेल मार्ग को पैदा हुआ खतरा बरकरार है। एन.एच.ए.आई. और फोरलेन निर्माता कंपनी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। बरसात में गिरे ...

सोलन : फोरलेन निर्माण से विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। कटिंग के कारण रेल मार्ग को पैदा हुआ खतरा बरकरार है। एन.एच.ए.आई. और फोरलेन निर्माता कंपनी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। बरसात में गिरे हुए डंगों का अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। अब भू-स्खलन रेलवे टै्रक के पास पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से बारिश हो रही है उससे खतरा और भी बढ़ गया है। परवाणु से सोलन के बीच बन रहे फोरलेन के लिए हुई कटिंग से हुए भू-स्खलन के कारण कई स्थानों पर रेल मार्ग को खतरा पैदा हो गया है।

फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी ने रेल मार्ग को मजबूती देने के लिए डंगों का निर्माण किया था ताकि भू-स्खलन को रोका जा सके। सोलन से कुछ दूरी पर समलेच के पास भी डंगें का निर्माण किया था। यह डंगा पहली बरसात में गिर गया है। फोरलेन का निर्माण कर रही ग्रील कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होते ही इस डंगे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!