नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 8 दिन तक चलेगी पूर्व सैनिक भर्ती (Video)

Edited By Ekta, Updated: 16 Nov, 2018 03:42 PM

राज्य सैनिक बोर्ड ने इस बार 8 दिन तक पूर्व सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया अमल में लाने का फैसला लिया है। क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट व जेओए के पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। दो चरणों में क्लर्क की भर्ती होगी। पहले चरण में फौज में क्लर्क रहे पूर्व...

हमीरपुर (अरविंदर): राज्य सैनिक बोर्ड ने इस बार 8 दिन तक पूर्व सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया अमल में लाने का फैसला लिया है। क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट व जेओए के पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। दो चरणों में क्लर्क की भर्ती होगी। पहले चरण में फौज में क्लर्क रहे पूर्व सैनिकों को फिर से सरकारी विभागों में क्लर्क बनने का मौका मिलेगा। हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण बोर्ड के डायरेक्टर एसके वर्मा के अनुसार 21 से 30 नवंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सैनिक बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए दो हजार पूर्व सैनिकों को कॉल लैटर जारी किए हैं।  

बोर्ड के डायरेक्टर एसके वर्मा के अनुसार 21 से 30 नवंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि  21 नवंबर को फौज में क्लर्क के पदों से रिटायर हुए पूर्व सैनिकों की लिपिक के पदों पर भर्ती होगी। 22 नवंबर को स्टेनो टाइपिस्ट के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। 24 व 26 नवंबर को क्लर्क पद के लिए अप्लाई करने वाले पूर्व सैनिकों के इंटरव्यू होंगे। इसके बाद 27, 28, 29 व 30 नवंबर को जेओए के पद भरे जाएंगे। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले पूर्व सैनिकों को नौकरी मिलेगी। 

सैनिक बोर्ड क्लर्क के 40, जेओए के 40 व स्टेनो टाइपिस्ट के 20 पद भरेगा। पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न विभागों में मिले 15 फीसदी कोटे के पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी विभागों में कोटा तय होता है। इन पदों पर पूर्व सैनिकों की तैनाती राज्य सैनिक बोर्ड के माध्यम से की जाती है। नौकरी के लिए निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले पूर्व सैनिकों की भर्ती कर विभाग इनकी तैनाती करता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!