Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2018 10:22 PM
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पंजाब के अमृतसर में दशहरा उत्सव के दौरान हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की तथा...
शिमला: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पंजाब के अमृतसर में दशहरा उत्सव के दौरान हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि यह हादसा दिल को विचलित करने वाला और अत्यंत दुखदाई है, जो हमारे दिल को ऐसा गहरा जख्म दे गया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे की जांच के कार्य में तेजी लाने के अलावा ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित पग उठाए जाने चाहिए। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को तत्काल उचित राहत राशि व घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा देने का आग्रह किया।