Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2021 10:13 PM
सुबाथू हमेशा मेरे दिल में रहता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कही। वर्तमान में वह कुठाड़ (कृष्णगढ़) आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। सरकार बनते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
सुबाथू (निखिल): सुबाथू हमेशा मेरे दिल में रहता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कही। वर्तमान में वह कुठाड़ (कृष्णगढ़) आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। सरकार बनते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुबाथू का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिखराव की राजनीति नहीं करती तथा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। सरकार बनने पर सुबाथू की जनता की उपतहसील की मांग पर ईमानदारी से विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता को समझ आ गया है कि कौन गुमराह करता है और कौन विकास को तरजीह देता है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत के चुनावों को सैमीफाइनल का दर्जा दिया जाता है। अब तक के नतीजों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। सुबाथू के दिग्गज कांग्रेसी नेता स्वर्गीय देवेंद्र गुप्ता का जिक्र होते ही वीरभद्र सिंह के आंसू छलक गए। देवेंद्र गुप्ता का पिछले वर्ष देहांत हो गया था।