Ex CM वीरभद्र बोले-संगठन कमजोर, नए लोगों को नहीं मिल रहा मौका

Edited By Vijay, Updated: 05 Aug, 2018 08:46 PM

ex cm virbhadra said organization weak new people not getting chance

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन कमजोर हो रहा है। पार्टी में नए लोगों को मौका नहीं मिल पा रहा है। संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होना जरूरी हैं। कमजोर संगठन के चलते कांग्रेस की स्थिति पूरे देश में ठीक नहीं है।

कुल्लू: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन कमजोर हो रहा है। पार्टी में नए लोगों को मौका नहीं मिल पा रहा है। संगठनात्मक चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होना जरूरी हैं। कमजोर संगठन के चलते कांग्रेस की स्थिति पूरे देश में ठीक नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी संगठन को घेरते हुए कहा कि कुछ नेता अपने चहेतों को ही मौका दे रहे हैं और नए लोग संगठन से छिटक रहे हैं। वीरभद्र सिंह रविवार को कुल्लू के सेऊबाग में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मवीर धामी के आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। वीरभद्र सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह के विवाहोत्सव के मौके पर रविवार को कुल्लू पहुंचे और सेऊबाग में अभिनंदन समारोह में शिरकत की तथा शाम के समय आदित्य विक्रम सिंह के विवाहोत्सव में हिस्सा लिया।

भाजपा ने जातिवाद और क्षेत्रवाद को दिया बढ़ावा
वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया है व कांग्रेस ने विकास को तरजीह दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक अच्छा इंसान बताते हुए उन्हों ने कहा कि संघ के लोगों ने उन्हें घेर रखा है और मुख्यमंत्री के कार्यों को भी ये लोग प्रभावित कर रहे हैं। सरकार चलाने के लिए काबिल अधिकारियों और तजुर्बेकार लोगों की जरूरत होती है।

एन.जी.टी. की पॉलिसी मनाली की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल नहीं
नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह की पॉलिसी बनाई गई है वह मनाली की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है। इससे लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हरिचंद शर्मा, विक्रमादित्य सिंह व जिला परिषद सदस्य दुष्यंत सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुंदर और भुवनेश्वर ने बनाई कार्यक्रम से दूरी
इन दिनों कांग्रेस पार्टी संगठन में चल रही आपसी खींचतान के रंग कांग्रेस के कार्यक्रमों में भी नजर आने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मनाली विधानसभा हलके में आए और अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। ऐसे कार्यक्रमों में ब्लॉक अध्यक्ष की मौजूदगी जरूरी मानी जाती है लेकिन सेऊबाग में पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से कांग्रेस के मनाली ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ नदारद रहे। जिला कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में कांग्रेस के एकमात्र विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी वीरभद्र सिंह के इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। इसके अलावा और भी कई पार्टी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में नहीं आए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाया कुल्लवी धाम का आनंद
पूर्व मुख्यमंत्री ने आदित्य विक्रम सिंह के विवाहोत्सव में पहुंच कर कुल्लवी धाम का आनंद उठाया। आदित्य विक्रम सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय कर्ण सिंह के बेटे हैं और वे परिणय सूत्र में बंधे। वीरभद्र सिंह ने वर और वधु को आशीर्वाद भी दिया। बता दें कि आदित्य विक्रम सिंह ने बंजार विधानसभा हलके से चुनाव भी लड़ा था लेकिन वे चुनाव हार गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!