Edited By kirti, Updated: 17 May, 2019 02:19 PM
कांग्रेस पार्टी यह मान चुकी है कि लोकसभा चुनावों में वह भाजपा के हाथों एक बार फिर बड़ी पराजय का सामना करने जा रही है इस बात का उसे बखूबी आभास हो चुका है जिसके चलते अब कांग्रेस पार्टी ईवीएम के खिलाफ बयानबाजी करने लगी है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं...
चंबा(विनोद कुमार) :कांग्रेस पार्टी यह मान चुकी है कि लोकसभा चुनावों में वह भाजपा के हाथों एक बार फिर बड़ी पराजय का सामना करने जा रही है इस बात का उसे बखूबी आभास हो चुका है जिसके चलते अब कांग्रेस पार्टी ईवीएम के खिलाफ बयानबाजी करने लगी है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी डॉ राजीव भारद्वाज ने चंबा जिला मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह दावा किया।
उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार ऐसा लोकसभा चुनाव हो रहा है जिसमें ना तो महंगाई और ना ही भ्रष्टाचार मुद्दा बना है क्योंकि इन दोनों पर पिछले 5 वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने पूरी तरह से लगाम लगा दी है। भारद्वाज ने कहा कि 5 वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने देश के शहीदों के सपनों का भारत निर्माण करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इन 5 वर्षों के दौरान जहां विश्व में भारत को एक नहीं पहचान के साथ ख्याति प्राप्त हुई है तो वही पाकिस्तान और चीन ने उड़ी, पुलवामा तथा डोकलाम के मामले में एक मजबूत भारत का सामना किया है जिसके चलते इन दोनों देशों को एक कड़ा सबक मिला है।
राजीव भारद्वाज की मानें तो देश में पहली बार देश का नमक खाने वाले कश्मीर के उन अलगाववादी नेताओं को जो कि अक्सर पाकिस्तान व आतंकवाद की पैरवी करते नहीं थकते थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। भारद्वाज ने कहा कि इस बार भाजपा जहां देश में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने जा रही है तो वहीं हिमाचल के चारों संसदीय सीटों पर ना सिर्फ एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है बल्कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार इन चारों सीटों में जीत का अंतर बहुत बड़ा रहने वाला है। इस मौके पर चंबा सदर विधायक पवन नैयर वह जिला सचिव दिनेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।