Edited By prashant sharma, Updated: 25 May, 2021 03:34 PM
कोविड-19 के दौरान कांग्रेस पार्टी लोगों को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित सैनिटाइजर व मास्क इत्यादि का वितरण कर रही है। इस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि पार्टी हाईकमान
हमीरपुर : कोविड-19 के दौरान कांग्रेस पार्टी लोगों को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित सैनिटाइजर व मास्क इत्यादि का वितरण कर रही है। इस पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लगातार यहां पर लोगों की सहायता कर रही है। हमने दो कंसंट्रेटर हमीरपुर शहर और सुजानपुर गांव मुई में कोरोना संक्रमित परिवार को दिए गए जिनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था। जनता के अत्यधिक मदद करने के लिए और अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत पड़ेगी और हिमाचल प्रदेश में इस की पर्याप्त व्यवस्था हेतु सरकार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का पुख्ता इंतजाम करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी अथक प्रयासों से हिमाचल प्रदेश की जनता को सेवा प्रदान कर रही है एवं सरकार से लगातार गुहार लगा रही है कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था और आवश्यक उपकरण जल्द से जल्द उपलब्ध करवाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में किसी पीड़ित की जान न जाए। कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांतों पर चलते हुए सदैव लोगों की सहायता करती रही है और आगे भी यूं ही करती रहेगी। इस अवसर पर लेखराज ठाकुर, ज्योति प्रकाश, अशोक राणा, राजीव ठाकुर, दिग्विजय राणा आदि मौजूद रहे।