HRTC कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा, जानने के लिए पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 17 Oct, 2018 10:42 PM

employees of hrtc gets big gift before diwali

हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत 10 हजार से अधिक कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त करीब 5500 कर्मचारियों को सरकार दीपावली से पहले लंबित देय भत्तों का तोहफा प्रदान करेगी। सरकार सभी कर्मचारियों को अब 5.50 करोड़ के लंबित वित्तीय लाभ देगी।

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत 10 हजार से अधिक कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त करीब 5500 कर्मचारियों को सरकार दीपावली से पहले लंबित देय भत्तों का तोहफा प्रदान करेगी। सरकार सभी कर्मचारियों को अब 5.50 करोड़ के लंबित वित्तीय लाभ देगी। यह वित्तीय लाभ अक्तूबर माह के  वेतन के साथ नवम्बर माह में दीपावली से पहले सभी कर्मचारियों को दिए जाएंगे। निगम कर्मचारियों को 1 जनवरी वर्ष 2016 से देय अंतरिम राहत की प्रथम किस्त जोकि 8 प्रतिशत है अक्तूबर माह के वेतन के साथ दी जाएगी। परिवहन निगम प्रतिमाह इसके लिए अब एक करोड़ रुपए अतिरिक्त व्यय करेगा।

3 वर्षों से लंबित अंतरिम राहत भी मिलेगी
इसके साथ ही कर्मचारियों को 3 वर्षों से लंबित अंतरिम राहत भी प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई राहत वर्तमान में 125 प्रतिशत से बढ़ाकर 130 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि तत्काल से लागू होगी। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष 2015 से लंबित महंगाई भत्ता जारी नहीं किया गया था। यह महंगाई भत्ता 113 प्रतिशत ही था लेकिन सूबे की जयराम सरकार ने अन्य विभागों की तर्ज पर इसे 113 से 125 प्रतिशत किया एवं अब इसमें 5 प्रतिशत की और वृद्धि की है।

नाइट ओवर टाइम के लिए मिलेंगे सवा 2 करोड़
परिवहन निगम में कार्यरत करीब 8 हजार चालक-परिचालकों को नाइट ओवर टाइम के भुगतान के लिए 2.25 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए एक करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जाएगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए भी एक करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। यह लाभ जारी करने के लिए निगम प्रतिमाह 1.25 करोड़ रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त व्यय करेगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!