तार पर गीले कपड़े डाल रही महिला के साथ हादसा, बचाव को आई गर्भवती भी झुलसी

Edited By kirti, Updated: 03 Oct, 2019 02:14 PM

electyricity

हिमाचल प्रदेश में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। मामला बुधवार शाम ऊना जिले में गगरेट के संघनई गांव का है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के पति(सदीक मोहम्मद) ने पुलिस को बताया कि उसकी रिश्तेदार सलीमा कपड़े सुखाने के लिए तार पर गिले कपड़े डाल...

ऊना:हिमाचल प्रदेश में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। मामला बुधवार शाम ऊना जिले में गगरेट के संघनई गांव का है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के पति(सदीक मोहम्मद) ने पुलिस को बताया कि उसकी रिश्तेदार सलीमा कपड़े सुखाने के लिए तार पर गिले कपड़े डाल रही थी। इस दौरान उसे करंट लग गया और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इस दौरान उसकी पत्नी महिला को छुड़ाने चली गई और खुद भी करंच की चपेट में आ गई। जब परिजनों ने चिल्लाने की आवाजे सुनी तो वह भी मौक पर पहुंचे और दोनों को काफी मुश्किल से छुड़ाया। इस दौरान दोनों महिलाओं को गगरेट सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया।

वहीं चिकित्सकों ने बिंद्र को मृत बिंद्र को मृत घोषित कर दिया और सलीमा को ऊना रेफर कर दिया। जोकि 6 माह की गर्भवती है। लेकिन उसके परिजन उसको बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। करंट कैसे लगा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी हरनाम सिंह मौके पर पहुंच कर घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। डीएसपी मनोज जमवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की करंट से एक महिला की मौत हुई है जबकि दूसरी महिला को रेफर कर दिया है।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!