Edited By kirti, Updated: 01 Jul, 2019 10:41 AM
रामपुरघाट में बिजली की लाइन की मुरम्मत करते समय विद्युत कर्मी को करंट लग गया जिसके बाद कर्मी घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलैंस की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया है। प्राप्त...
पांवटा साहिब : रामपुरघाट में बिजली की लाइन की मुरम्मत करते समय विद्युत कर्मी को करंट लग गया जिसके बाद कर्मी घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलैंस की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड ने रामपुरघाट क्षेत्र में रविवार सुबह से बिजली की लाइन का मुरम्मत कार्य चलाया हुआ था। देर शाम को विद्युत कर्मी संजय कुमार पुत्र सीता राम निवासी अंबोया काम करने के लिए खंभे पर चढ़ा हुआ था कि अचानक कर्मी को करंट लग गया जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अन्य कर्मचारियों ने 108 एम्बुलैंस की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डा. तुषार ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है।