मनाली से रोहतांग के लिए Electric बस सेवा शुरू, जानिए कितना होगा किराया

Edited By Ekta, Updated: 11 Jun, 2019 11:08 AM

electric bus service from manali to rohtang

मनाली से रोहतांग के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने सैलानियों की सुविधा को देखते हुए रोहतांग के लिए इलैक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। सैलानी अब रोहतांग दर्रे में 600 रुपए प्रति टिकट देकर रोहतांग जा सकते हैं। सोमवार को...

रोहतांग (ब्यूरो): मनाली से रोहतांग के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने सैलानियों की सुविधा को देखते हुए रोहतांग के लिए इलैक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। सैलानी अब रोहतांग दर्रे में 600 रुपए प्रति टिकट देकर रोहतांग जा सकते हैं। सोमवार को एच.आर.टी.सी. ने 4 बसों को रोहतांग भेजा। सैलानियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। एन.जी.टी. के आदेशानुसार रोहतांग के लिए 1,200 पर्यटक वाहन भेजे जा रहे हैं। 

सैलानियों की संख्या बढ़ते ही पर्यटक वाहन कम पड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने एन.जी.टी. के आदेशानुसार इलैक्ट्रिक बसें शुरू की हैं। मनाली में एच.आर.टी.सी. की लगभग 25 इलैक्ट्रिक बसें खड़ी हैं। प्रशासन की मानें तो सुविधा अनुसार जरूरत पडऩे पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि लाहौल व लेह सैलानियों के लिए बहाल हो गए हैं जिससे रोहतांग दर्रे में जाने वाले सैलानियों की धक्कामुक्की कम हुई है। एस.डी.एम. मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि सैलानियों की सुविधा को देखते हुए इलैक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!