चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को वापस लाने के लिए HRTC की 371 बसें रवाना

Edited By kirti, Updated: 20 May, 2019 11:18 AM

electoral duty

लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और ई.वी.एम. व वी.वी.पैट को वापस सुनिश्चित जगह तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 7 डिपुओं की 371 बसें रवाना कर दी हैं। जानकारी के अनुसार चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व मशीनों...

धर्मशाला : लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और ई.वी.एम. व वी.वी.पैट को वापस सुनिश्चित जगह तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 7 डिपुओं की 371 बसें रवाना कर दी हैं। जानकारी के अनुसार चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व मशीनों को उनकी सुनिश्चित जगह पर वापस पहुंचाने के लिए जिला कांगड़ा के विभिन्न डिपो से निगम की बसों की ड्यूटी लगाई गई है।

गौरतलब है कि धर्मशाला डिपो से कर्मचारियों को शाम के समय पोङ्क्षलग बूथों से वापस ले जाने के लिए 33 बसें चलाई गई हैं। हालांकि चुनाव ड्यूटी के लिए दौड़ाई गई धर्मशाला मंडल की 371 बसों के कारण रविवार शाम के समय कई रूट प्रभावित हुए हैं। धर्मशाला के आर.एम. पंकज चड्ढा ने कहा कि निगम द्वारा पालमपुर डिपो से 44 बसें, पठानकोट डिपो से 77 बसें, चम्बा डिपो से 87 बसें, नगरोटा डिपो से 31 बसें, देहरा डिपो से 60 बसें और बैजनाथ डिपो से 39 बसें लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर रवाना की गई हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!