स्वतंत्र सांख्यान सर्वसम्मति से बने जिला भाजपा अध्यक्ष

Edited By kirti, Updated: 26 Nov, 2019 12:17 PM

election public works department

जिला भाजपा अध्यक्ष का चुनाव लोक निर्माण विभाग के धौलरा स्थित रैस्ट हाऊस में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी विजय अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में हुए इस चुनाव में संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान स्वतंत्र सांख्यान को जिला भाजपाध्यक्ष चुना...

बिलासपुर(मुकेश): जिला भाजपा अध्यक्ष का चुनाव लोक निर्माण विभाग के धौलरा स्थित रैस्ट हाऊस में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी विजय अग्रिहोत्री की अध्यक्षता में हुए इस चुनाव में संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर के प्रधान स्वतंत्र सांख्यान को जिला भाजपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश डैलीगेट के 4 सदस्यों को भी चुना गया। प्रदेश डैलीगेट के लिए सदर के विधायक सुभाष, घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग, झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल व नयनादेवी के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा को चुना गया। जानकारी के अनुसार चुनाव से पहले जिला के चारों नेताओं की चुनाव प्रभारी विजय अग्रिहोत्री के साथ परिधि गृह बिलासपुर में वार्ता हुई।
PunjabKesari

परिधि गृह में ही चारों नेताओं ने जिला भाजपाध्यक्ष के लिए मंथन करके स्वतंत्र सांख्यान के नाम पर सहमति बनाई। इसके बाद चारों नेता और चुनाव प्रभारी धौलरा पहुंचे और चुनाव प्रक्रिया शुरू की। इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष रहे राकेश गौतम ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख किया तथा अपनी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। चुनाव प्रभारी विजय अग्रिहोत्री ने कहा कि जिला भाजपाध्यक्ष के लिए केवल एक ही नाम आया था, जिसके चलते स्वतंत्र सांख्यान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं तथा भाजपा में पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह जिला में चुनाव करवाने की जिम्मेदारी मिली थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसका सदस्य होने पर गर्व है। वहीं सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जिला के पांचों मंडलों के चुनाव सर्वसम्मति से हुए हैं तथा जिलाध्यक्ष का चुनाव भी सर्वसम्मति से हुआ है। यह बहुत बड़ी बात है। घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व बिलासपुर में चुनाव प्रभारी बनने को कोई तैयार नहीं होता था लेकिन अब परिस्थितियां बदली हैं तथा हर निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाता है। झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा तथा आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा से करने का प्रयास करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!