तीसरी बार मिली सरदारी, राजेश बने उपायुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Edited By kirti, Updated: 22 Dec, 2019 12:19 PM

election of state level deputy staff

कुल्लू के देवसदन में राज्य स्तरीय उपायुक्त कर्मचारी के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव प्रक्रिया में ऊना जिला को छोड़ कर 11 जिलों के कर्मचारियों ने भाग लिया। चुनाव नायब तहसीलदार दौलत राम और प्रवीण शर्मा के द्वारा करवाए गए जोकि सर्वसम्मति से संपन्न हुए।...

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू के देवसदन में राज्य स्तरीय उपायुक्त कर्मचारी के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव प्रक्रिया में ऊना जिला को छोड़ कर 11 जिलों के कर्मचारियों ने भाग लिया। चुनाव नायब तहसीलदार दौलत राम और प्रवीण शर्मा के द्वारा करवाए गए जोकि सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें लगातार तीसरी बार राजेश शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर, महासचिव संदीप, अतिरिक्त महासचिव दिनेश, कोषाध्यक्ष प्रकाश राउ व राज्य खेल अधिकारी सतपाल राणा को चुना गया। यह कार्यकारिणी 3 वर्ष के लिए चुनी गई है।

 

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि मैं प्रदेश भर के कर्मचारियों का आभारी रहूंगा। जहां तक कर्मचारियों की मांगों का प्रश्न है तो पहले ही सरकार के समक्ष एक डिमांड चार्टर रखा हुआ है, वे सरकार से चाहेंगे कि जो मांगें भेजी गई हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए जिसमें नई पोस्ट की बात हो, कुछ क्लास फोर्थ कर्मचारियों, आवासों की समस्या और कुछ नए कार्यक्रमों के बारे में जहां पर नए कार्यालय खोले गए हैं वहां पर प्रॉपर कॉमेडियन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी शीघ्र ही शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेगी और कर्मचारियों की मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि जो उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी होते हैं वे सरकार और कर्मचारी के बीच में एक सेतु का कार्य करते हैं। सरकार की जो भी नीतियां हैं उन्हें लागू करने में उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!